जहानाबाद: मतदाता जागरूकता को लेकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मैथिली ठाकुर ने दी प्रस्तुति
जहानाबाद के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में मतदाता जागरूकता को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला पदाधिकारी सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ साथ हजारों की संख्या में जिले के लोग मौजूद रहे। इस दौरान स्टेट स्वीप आईकॉन, लोक गायिका मैथिली ठाकुर सहित अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति के माध्यम से जिले वासियों को मतदान के महत्व को बताया।