जहानाबाद: मोसिमा सराय गांव में जहर खाने से एक नव विवाहिता की हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोसिमा सराय गांव में एक नव विवाहिता की जहर खाने से मौत हो गई। महिला के शव को घोसी थाने की पुलिस के द्वारा कब्जे में लेकर सदर अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौपा गया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है सभी का रो रो कर बुरा हाल है। नव विवाहिता के परिजनों ने ससुराल बालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।