जहानाबाद: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मतदाता जागरूकता को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन, स्टेट स्वीप आइकॉन हुईं शामिल
जहानाबाद जिले में सातवें चरण यानी की 1 जून को लोकसभा चुनाव आयोजित किए जाएंगे और चुनाव को लेकर जहानाबाद जिला प्रशासन पूरी तैयारी में जुटी है। इसी बीच स्पोर्ट्स कांप्लेक्स परिसर में मतदाता जागरूकता को लेकर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट स्वीप आइकॉन व लोक गायिका मैथिली ठाकुर शामिल हुई।