गुलाबगंज: कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
विदिशा गुलाबगंज गंजबासौदा सिरोंज सहित जिले के अलग-अलग हिस्सों से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर 3 कलेक्ट्रेट पहुंचे, सीएम के नाम प्रेषित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सोंपा, जिसमे जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। इसके अलावा नगरीय क्षेत्र मे सड़को का निर्माण न होने पर नाराजगी जताई है।