चांदपुर: नूरपुर के ताजपुर में दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
बिजनौर में आज बुधवार को दोपहर करीब 12:00 बजे नूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा राजा के ताजपुर में दबंगों ने एक युवक के साथ मामूली कहासूनी के बाद मारपीट शुरू कर दी मोहल्ला खलियापार निवासी हिमांशु के कपड़े भी फाड़ दिए बाद में उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया और पुलिस से शिकायत की गई फिलहाल थाना प्रभारी निरीक्षक ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।