चायल: तेरा मील के पास मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, साथी घायल, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के तेरा मील के पास मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रयागराज के जनका गांव निवासी शिवप्रकाश पुत्र बाबूलाल की मौत हो गई, जबकि साथी भोला पुत्र सोमनाथ गंभीर घायल हो गया। दोनों मजदूरी करने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।