बलरामपुर: ब्राह्मण समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी से मचा बवाल, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
बलरामपुर में ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी एक आपत्ति जनक वीडियो सामने आने के बाद शहर में तनाव का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि कोतवाली देहात क्षेत्र के नौबस्ता निवासी सोनू आर्या ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। वीडियो सामने आते ही क्षेत्र व ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया।