जयनगर में घायल अवस्था में मिला उल्लू, उपचार के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया
जयनगर प्रखंड के घरोंजा गांव में एक उल्लू घायल अवस्था में पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। घायल पक्षी का प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसके बाद उसकी स्थिति में सुधार होने पर उसे प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव के घायल या संकट में होने की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समय पर उसका संरक्षण एवं उपचार किया जा सके। ग्रामीणों ने भी वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए पक्षी को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।