प्रतापपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने गन्ना खरीदी दर में की ऐतिहासिक बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ सरकार ने गन्ना खरीदी मूल्य में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस निर्णय को लेकर केरता में किसानों ने आभार कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए। यह निर्णय किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है। मंत्री नेताम ने कहा कि ऐसा फैसला किसान हित में जारी रहेगा।