चूरू: पुलिस लाइन मैदान में चूरू विधायक हरलाल सहारण ने 18 साल बाद चूरू महोत्सव का शुभारम्भ किया
Churu, Churu | Feb 22, 2025 चूरू जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन मैदान में शनिवार को विधायक हरलाल ने चूरू महोत्सव कार्यक्रम के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि जिले की ऐतिहासिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करने की दिशा में जिला मुख्यालय पर आयोजित किए जा रहे चूरू महोत्सव को हम सभी सक्रिय भागीदारी से एक सफल आयोजन बनाए।