चूरू: पुलिस लाइन मैदान में तीन दिवसीय चूरू महोत्सव को लेकर जिला कलेक्टर ने की मीटिंग, समारोह की सफलता के लिए दिए निर्देश
Churu, Churu | Feb 21, 2025 चूरू में 22 फरवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय चूरू महोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है। पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार शाम जिला कलेक्टर अभिषेक सुराना ने तैयारी का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों की मीटिंग में समारोह की सफलता को लेकर निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी, एएसपी लोकेंद्र दादरवाल, एसडीएम विजेंद्र सिंह, नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह मौजूद रहे।