चूरू: गांव मेलुसर के पास सड़क हादसे में दो युवकों की हुई मौत, पुलिस ने मृतकों के शव का कराया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Feb 22, 2025 चूरू के भालेरी-सरदारशहर रोड़ पर गांव मेलुसर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों युवक अपने दोस्त के मेडिकल स्टोर से बाइक पर घर लौट रहे थे और किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने शनिवार सुबह 11 बजे करीब दोनो का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।