चूरू: खंडवा पट्टा पिथिसर के खेत में करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की मौत, मृतका चार बच्चों की मां थी
Churu, Churu | Feb 22, 2025 चूरू के भालेरी थानांतर्गत गांव खण्डवा पट्टा पीथीसर में शनिवार को खेत में ट्यूबवेल चालू करते समय करंट की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को राजकीय भरतिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतका तीन बेटियां और एक बेटे की मां थी, जिसका पति कृष्ण कुमार खेती-बाड़ी करता है।