चूरू: चूरू महोत्सव-2025 के तहत गढ़ से निकाली गई विरासत कार्निवल यात्रा, चुरू विधायक, डीएम व एसपी रहे मौजूद
Churu, Churu | Feb 22, 2025 चूरू जिलामुख्यालय के गढ़ परिसर से विरासत कार्निवाल यात्रा के साथ शनिवार को चूरू महोत्सव - 2025 का आगाज हुआ। चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एसपी जय यादव, एडीएम अर्पिता सोनी, चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह सहित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने गढ़ परिसर स्थित ठाकुरजी मंदिर में पूजा - अर्चना कर विरासत कार्निवल यात्रा का शुभारंभ किया।