हसनपुर: आदमपुर थाना पुलिस ने शराब व मारपीट के मामले में फरार चल रहे तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
आदमपुर थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शराब, मारपीट व अन्य विभिन्न आपराधिक धाराओं में फरार चल रहे तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोर्ट द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में की गई है।