बक्सर: बोक्सा गांव में महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने पति समेत 4 लोगों को जेल भेजा
Buxar, Buxar | May 19, 2026 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बोक्सा गांव में 1 महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव निवासी सोनू खरवार की 32 वर्षीय पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार 17 -18 मई की रात गीता देवी का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने शव को नीचे उतारकर सदर अस्पताल भेजा।