शामली: चौहरे हत्याकाण्ड में जेल में बंद अभियुक्त को गांव में तामील किया गया नोटिस, अधिवक्ता ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर की शिकायत
Shamli, Shamli | Aug 21, 2026 शामली के शामली के चर्चित अजय पाठक परिवार के चौहरे हत्याकाण्ड में कोर्ट से मृत्युदण्ड मिलने के बाद बरेली जेल में बंद अभियुक्त हिमांशु सैनी को जमीन की कुर्रेबंदी से जुड़े एक वाद का नोटिस झाडखेडी गांव में तामील कराया गया है, जिसमें अभियुक्त के हस्ताक्षर भी हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट शामली पहुंचे कैराना सिविल कोर्ट के एडवोकेट सिद्धार्थ कुमार ने शिकायत की।