बीती देर रात 2 बजे NH पर सालियाखेड़ी में राजस्थान के कोटा से बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जा रहे नर्सिंग छात्रों के एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे यात्री प्रतीक्षालय में जा घुसी। हादसे में कार में सवार 6 लोग घायल हो गए जिनमें 2 युवतियां व 4 युवक शामिल हैं। सभी राजस्थान के केशवराय पाटन क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज नर्सिंग के छात्र है।