टीकमगढ़: पुलिस अधीक्षक ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, संवेदनशील पहल से जीता विश्वास
जिला पुलिस कार्यालय में आज दिन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण कार्य परिस्थितियों तथा व्यक्तिगत समस्याओं के निराकरण को लेकर एक संवेदनशील बैठक आयोजित की गई, उपस्थित प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।