कोरांव: कोरांव बाजार में लगने वाले भीषण जाम से स्कूली बच्चे परेशान, सरकारी वाहन भी फंसकर होते हैं परेशान
कोरांव बाजार में आए दिन लगने वाले भीषण जाम से नगरवासी और क्षेत्रवासी परेशान हैं। इस जाम में फंसकर स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ एंबुलेंस और अन्य सरकारी सेवाओं की गाड़ियां भी प्रभावित होती हैं, जिससे लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को दोपहर करीब 12:30 बजे कोरांव बाजार में एक बार फिर भीषण जाम लग गया।