तिरोड़ी: दिग्धा: दो दिन से लापता शख्स का शव गांव के तालाब में मिला
तिरोड़ी थाना क्षेत्र के दिग्धा गांव में पिछले दो दिनों से लापता व्यक्ति का शव सोमवार की सुबह करीब 08 बजे गांव के मुड़ीबोड़ी तालाब में मिला है। तालाब की तरफ गए ग्रामीणों ने शव को पानी में तैरता देखकर महकेपार चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पहचान की पुष्टि की। मृतक की पहचान शिशुपाल पिता दीनाराम वाघाड़े उम्र 40 वर्ष निवासी दिग्