सिद्धमुख: तांबा खेड़ी में किसानों के धरने पर गरजे किसान यूनियन के अंतर सिंह कस्वां, कहा- मांग माने बिना नहीं उठेगा धरना
अखिल भारतीय किसान यूनियन के अंतर सिह कस्वा ने धरना स्थल पर "जमीन हमारी मर्जी तुम्हारी" और "किसान एकता जिंदाबाद" के नारों के बीच कहा कि जिस धरने में माता-बहनें आ जाएं वो धरना कभी हारता नहीं।इस डैम के धरने को किसान की बेटी-बहनें ही जीतेंगी।उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार किसानों को कर्ज में धकेल रही है और जमीन छीनने की नीति पर काम कर रही है।