मधवापुर: हवा के साथ हुई बारिश की वजह से मधवापुर प्रखंड क्षेत्र में गेहूं, मसूर, राहर, आम आदि फसलों का हुआ नुकसान
हवा के साथ हुई बारिश की वजह से मधवापुर प्रखंड क्षेत्र में गेहूं, मसूर, राहर, आम आदि फसलों का नुकसान व्यापक स्तर पर नुकसान हो गया। इस प्राकृतिक आपदा के लिए किसानों की चिंता बढ़ गयी है। यह नुकसान किसी खास जगह पर नहीं बल्कि, प्रखंड क्षेत्र की सभी 13 पंचायतों में हुई है। रैमा के किसान समरेन्द्र कुमार, भोगेन्द्र प्रसाद यादव ने मुआवजा की मांग की है।