बैहर: बाराटोला गांव में आंधी-तूफान से मकान और किराना दुकान की छत उड़ी, लाखों का नुकसान, प्रशासन से मदद की गुहार
बैहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाराटोला टोला निवासी राजेश धुर्वे ने सोमवार लगभग प्रातः 9 बजे बताया कि गत दिवस आई तेज आंधी, तूफान और बारिश के कारण उनके मकान एवं किराना दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है। राजेश धुर्वे के अनुसार, तेज हवाओं के चलते उनके मकान और किराना दुकान की छत उड़ गई, जिससे दुकान में रखा सामान भी बिखर गया। कई आवश्यक किराना सामग्र