रफीगंज: शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला
रफीगंज नगर पंचायत द्वारा शहर एवं बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।रफीगंज थाना के पास से इसकी शुरुआत की गयी। मुख्य बाजार, बस स्टैंड,कलाली, कासमा पथ महराजगंज रोड,ब्लाक रोड किनारे ,व्यवसायियों,ऑटो चालकों द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाया गया।अतिक्रमण हटाने के क्रम में अतिक्रमणकारियों का आक्रोश भी कुछ जगहों पर पदाधिकारीयों एवं कर्मियों को झेलना पड़ा।