भारत की जनगणना-2027 के तहत शुक्रवार को अपराह्न 1 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में स्वगणना कार्यक्रम एवं कार्यशाला आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी की मौजूदगी में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों को जनगणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई और सभी मीडिया बंधुओं की स्वगणना भी कराई गई।