सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु मंदिर में झारखंड के बच्चों ने SDM सहित अन्य अधिकारियों को बांधी राखी,अधिकारियों ने भेंट किए उपहार
कादीपुर ब्लाक सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौजूद SDM उत्तम तिवारी,कोतवाली प्रभारी आशोक कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों को सरस्वती शिशु मंदिर झारखंड की छात्राओं ने आचार्य लक्ष्मी की मौजूदगी में राखी बांधकर उन्हें मिठाई खिलाई और सभी की लंबी उम्र की कामना करी।वहीं अधिकारियों ने भी बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें उपहार भेंट किए।