शिकोहाबाद: थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने हत्या मामले में हलपुरा निवासी वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एसएसपी के निर्देशन में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने हत्या मामले में वारंटी एक अभियुक्त हिमांशु चौहान उर्फ ठाकुर पुत्र सतेंद्र निवासी हलपुरा थाना मटसेना को गिरफ्तार कर लिया। जिसका मेडिकल कराते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मक्खनपुर उदयवीर मलिक संग उनकी टीम शामिल रही।