एसपी शुभम आर्य राजपुर पहुंचे। उन्होने थाना परिसर में निर्माणाधीन महिला पुलिस बैरक का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरक के कमरों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भवन की संरचना तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। एसपी ने निर्देश दिया कि भवन निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।