जयसिंहनगर: जयसिंहनगर के सिविल अस्पताल का नगर परिषद अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, भर्ती मरीजों को फल वितरित किए
जिले के जयसिंहनगर में स्थित सिविल अस्पताल का नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला चक्रधारी शुक्ला ने सोमवार की दोपहर 3 बजे लगभग निरीक्षण किया है।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था के संबंध में बीएमओ से चर्चा की है और व्यवस्थाओं में सुधार लाना हेतु कहा है।इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिल कर स्वास्थ्य संबंध में बात कर फल वितरण किया।