जयसिंहनगर: बीजेपी मंडल अध्यक्ष ने सीएचसी जयसिंहनगर से मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जिले के जयसिंहनगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर में शनिवार की दोपहर 3 बजे लगभग प्रधानमंत्री जनमन योजना प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारम्भ किया गया। जहां पर भाजपा जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती जयश्री कचेर ने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल मेडिकल यूनिट को क्षेत्र मे उपचार हेतु रवाना किया।