जयसिंहनगर: सोहागपुर: जयसिंहनगर के सिविल अस्पताल से नगर परिषद अध्यक्ष ने मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
जिले के जयसिंहनगर में स्थित सिविल अस्पताल जयसिंहनगर में सोमवार की दोपहर 3 बजे लगभग प्रधानमंत्री जनमन योजना प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारम्भ किया गया। जहां पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला चक्रधारी शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल मेडिकल यूनिट को क्षेत्र में उपचार हेतु रवाना किया।