हमीरगढ़: 15 दिन से खुदी सड़क और अधूरा पाइपलाइन का काम, घाटी रोड पर सैकड़ों मजदूरों की आवाजाही से वार्डवासियों को परेशानी
हमीरगढ़। नगर पालिका के वार्ड नंबर 6 स्थित घाटी रोड पर पीएचईडी विभाग की ओर से पानी की पाइपलाइन बदलने का काम किया जा रहा है। पुरानी पाइपलाइन छोटी होने से क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित हो रही थी, जिसके समाधान के लिए नई पाइपलाइन डाली जा रही है। लेकिन सड़क की खुदाई के करीब 15 दिन बाद भी काम पूरा नहीं होने से वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।