सिंगरौली: कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने से हटाया गया अतिक्रमण, दी गयी समझाईस
जिले में मंडी होने के बावजूद शहर भर में लम्बे समय से सब्जी की बिक्री हो रही है। जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने से लेकर शहर की दर्जनों सड़कों पर सब्जी का अवैध बाजार बना दिया गया है जिससे आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं नगर निगम व यातायात पुलिस ने सोमवार को संयुक्त अभियान चलाकर शहरवासियों को जाम व अवैध अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने हेतु कार्यवाही की। सोमवार शाम लगभग 4:00 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने सड़क के किनारे बनाये गये फुटपाथ पर लगाये गये सब्जी दुकान व ठेलों को समझाइस देते हुये हटाया गया तथा उन्हें चिन्हित स्थान पर शिफ्ट किया गया।