सिंगरौली: कांग्रेस नेता ने भाजपा विधायक के कार्यकर्ताओं पर लगाया घर गिराने का आरोप, एसपी से की शिकायत
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव रामशिरोमणि शाहवाल ने भाजपा के देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम के कार्यकर्ताओं पर घर गिराने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत करते हुए ज्ञापन सौंपा है। श्री शाहवाल ने एसपी को दिये शिकायती पत्र में भाजपा विधायक से जुड़े लोगों पर गाली गलौज मारपीट सहित घर पर जेसीबी मशीन चलाने के आरोप लगाएं हैं। साथ ही कहा कि पीड़ितों की रिपोर्ट खुटार पुलिस ने दो दिन बीत जाने के बाद भी नहीं लिखा।