सिंगरौली: NCL ब्लाक-बी गोरबी परियोजना द्वारा ग्राम पंचायत सोलंग के 150 जरूरतमंद लोगों को वितरित किया गया कंबल
NCL की ब्लाक-बी परियोजना द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सी. एस. आर) के अंतर्गत महाप्रबंधक ब्लाक-बी परियोजना श्री पी. डी. राठी एवं स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) श्री कबीर के मार्गदर्शन में सोलंग ग्राम पंचायत में निःशुल्क कम्बल वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे की स्थानीय वृद्ध, एवं अन्य जरूरतमंद लाभार्थियों को सर्दी के मौसम में राहत देने के प्रयोजन से यह कार्य किया गया, इस कार्यक्रम से 150 लोग लाभान्वित हुएl