सिंगरौली: मोरवा स्थित एनसीएल मुख्यालय में 19वीं सिंगरौली नराकास की बैठक सफलतापूर्वक हुई सम्पन्न
भारत सरकार की मिनिरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के मुख्यालय में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, सिंगरौली (नराकास) की 19 वीं बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई भोला सिंह ने उपस्थित सभी से हिन्दी को राजभाषा के रूप में कार्यालयीन जीवन में गर्व के साथ आत्मसात करने हेतु आह्वान किया।