सिमडेगा: देवराहा बाबा आश्रम में विश्व हिंदू परिषद सिमडेगा जिला समिति की हुई बैठक, प्रांत मंत्री हुए शामिल
विश्व हिंदू परिषद सिमडेगा जिला समिति की रविवार को देवराहा बाबा आश्रम में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र उपस्थित हुए। मौके पर बताया गया कि आगामी कार्यक्रम दुर्गा अष्टमी, पथ संचलन ,महर्षि वाल्मीकि जयंती एवं गोपाष्टमी को लेकर सभी लोग तैयारी करें। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सहित जिला समिति एवं प्रखंड से आए लोग बैठक में शामिल हुए।