सिमडेगा: कुरडेग में दवा की जगह युवक ने पीया जहरीली कीटनाशक, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल, हालत गंभीर
कुरडेग निवासी राहुल बड़ाइक नामक युवक को शनिवार के दिन तेज खांसी होने लगी, इसके बाद वह नींद की झोंक में दवा की जगह जहरीले कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तब उसके परिजन उसे 17 सितंबर की अहले सुबह सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।