सिमडेगा: केंद्रीय सरना स्थल से धूमधाम से किया करम का विसर्जन, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
केंद्रीय सरना स्थल से 15 सितंबर की सुबह 7 बजे बड़े धूमधाम से करम का विसर्जन किया गया। इस मौके पर पाहन बाबूलाल के द्वारा विधि विधान से पूजन कर करम की विदाई की गई इसके बाद महिला पुरुष मंदार की थाप पर झूमते हुए करम को जलाशय तक ले जाकर विसर्जित किए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था रही, जगह-जगह पुलिस बल तैनात रही।