सिमडेगा: SP कार्यालय सभागार में SP ने क्राइम मीटिंग के दौरान आगामी त्योहारों के मद्देनजर थाना प्रभारियोको दिए आवश्यक दिशा निर्देश
हाल के दिनों में ईद मिलादुन्नबी और दुर्गा पूजा के जैसे बड़े त्यौहार होने हैं। 15 सितंबर को 9 बजे SP कार्यालय सभागार में SP सौरभ ने क्राइम मीटिंग करते हुए, आगामी त्योहारों के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी रखने, लगातार गश्त चलाने आदि का निर्देश दिया।