पाली: कुसमुंडा खदान में फिर हुआ हादसा, डम्पर गड्ढे में घुसा
Pali, Korba | Apr 9, 2026 बाल बाल बचा चालक,एसईसीएल कुसमुंडा खदान में हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर खदान में हुए दो हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। एक दिन पूर्व निजी कंपनी के दो डम्पर स्लाइड होकर खाई में जा गिरे थे। गुरुवार सुबह 9 बजे हुए हादसे में एक डम्पर गड्ढे में जा घुसा। हादसे का सुखद पहलू रहा कि ऑपरेटर पूर्व की घटना की तरह बाल बाल