ज्ञानपुर: गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में नेपाल की महिला हुई घायल
भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर हुए सड़क हादसे में एक नेपाल निवासी बुजुर्ग महिला घायल हो गई। यह घटना शुक्रवार को सांय लगभग छह बजे हुई। नेपाल की झापा निवासी कालेश्वरी राजवंशी अपने परिजनों के साथ काशी आई थी और दर्शन के बाद प्रयाग जा रही थी। रास्ते में वह शौच के लिए वाहन से उतरी थी इस दौरान बाइक एक बाइक सवार ने टक्कर मार दिया।