ज्ञानपुर: भदोही में डीआईजी ने की समीक्षा बैठक, आगामी त्योहारों में शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर दिए निर्देश
भदोही में शुक्रवार को पुलिस उप महानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मिर्जापुर आरपी सिंह ने आगामी त्योहारों और जनपद में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। पांच बजकर 30 मिनट पर पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी की डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में अपराध नियंत्रण, अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।