ज्ञानपुर: भदोही विधानसभा के सपा विधायक जाहिद बेग के मकान पर मंडराया बुलडोजर का खतरा, डीएम विशाल सिंह ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
भदोही विधानसभा से सपा विधायक जाहिद बेग के मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई का खतरा मंडराने लगा है। डीएम विशाल सिंह ने बताया कि एसडीएम की जांच में सामने आया है की विधायक का मकान तालाब पर बना है लेकिन तालाब की जमीन किसी प्राइवेट व्यक्ति के नाम है। न्यायिक कार्रवाई में जो तथ्य सामने आएंगे उस अनुसार कार्रवाई की जायेगी।