महरौनी: जखौरा स्थित अंबेडकर बस्ती में पक्की सड़क के अभाव में स्थानीय बाशिंदे परेशान, पक्की सड़क की मांग की
महरौनी क्षेत्र के ग्राम जखौरा स्थित अंबेडकर बस्ती में पक्की सड़क न होने के चलते स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बरसात होने पर सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है। जिसके चलते लोगों को समस्या उत्पन्न होती हैं। उन्होंने जिम्मेदारों से मामले को संज्ञान लेते हुए पक्की सड़क के निर्माण की मांग की है।