सोहागपुर: जिले के टॉप सूची में दूसरे स्थान पर रहने वाले ऋषि राज शर्मा ने अनुभव किया साझा, सुनिये उन्होंने क्या कहा
कला संकाय से कक्षा 12वीं में जिले की टॉप सूची में दूसरे स्थान पर जगह बनाने वाले ऋषि राज शर्मा ने कहा कि वह आगे और बेहतर करने की कोशिश करेंगे। कुछ कमी रह गई जिस वजह से प्रदेश की सूची में नाम नहीं जुड़ पाया। उन्होंने बताया कि वह छह से सात घंटे दिन में समय देते थे। बैठे रहने से कुछ नहीं होता आप कितने समय पूरी लगन से पढ़ाई करते हैं यह महत्वपूर्ण है।