सोहागपुर: जिलेभर की पुलिस ने मुख्य मार्ग पर लगाया वाहन चेकिंग अभियान 6 वाहनों का काटा चालान पुलिस ने गुरुवार को दी जानकारी
शहडोल जिले की पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया है कि जिलेभर की पुलिस ने मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान लगाकर 6 वाहनों का चालान काटकर 2600 रुपए का जुर्माना वसूल किया है। पुलिस ने बताया है कि नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यह कार्यवाही की गई है।