सोहागपुर: मेडिकल कॉलेज शहडोल के नव नियुक्त डीन ने पदभार किया ग्रहण मेडिकल कॉलेज स्टाफ ने किया स्वागत
शहडोल गुरुवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज शहडोल में नवनियुक्त डीन डॉक्टर गिरीश बी रामटेके ने पदभार ग्रहण किया है। मेडिकल कॉलेज शहडोल के डीन का स्थानांतरण होने के बाद अब शहडोल के मेडिकल कॉलेज के नए डीन डॉक्टर गिरीश बी रामटेके ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान मेडिकल कॉलेज स्टाफ ने नवागत डीन का मेडिकल कॉलेज में स्वागत किया है।