रामगंजमण्डी: विप्र फाउंडेशन ने उपखंड कार्यालय में SDM को सौंपा ज्ञापन, कनवास हत्याकांड के आरोपियों को सख्त सजा की मांग
रामगंजमंडी में विप्र फाउंडेशन ने कनवास में हुई हत्या के विरोध में आक्रोश जताया। ब्राह्मण समाजबंधु मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे एकत्रित होकर उपखंड कार्यालय परिसर पहुंचे। जिसके बाद एसडीएम नीता वसीटा को ज्ञापन दिया। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश मंत्री विशाल श्रृंगी ने बताया कि कनवास में ब्राह्मण समाज के युवक संदीप शर्मा की दिनदहाड़े चाकू से वार कर हत्या कर दी।